अप्रैल 25, 2026

09 नवम्बर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस

09 नवम्बर, 2023 को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस सोलन मुख्यालय व सोलन ज़िला के सभी उपमण्डलों में मनाया जाएगा। यह जानकारी ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन आकांक्षा डोगरा ने दी।
उन्होंने कहा कि इस दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य उचित निष्पक्ष और न्याय प्रक्रिया के बारे सभी नागरिकों को जागरूक करना है।
आकांक्षा डोगरा ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस की शुरूआत वर्ष 1995 में सर्वोच्च न्यायलय द्वारा समाज के गरीब और कमज़ोर वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए की गई थी।
उन्होंने कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को कानून के बारे में जागरूक करना है। सभी लोगों तक न्याय पहुंचाने के लिए आरम्भ की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाना है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading