अप्रैल 26, 2026

आयुष आहार के साथ वर्ल्ड फूड इंडिया में होगा आयुष स्टार्टअप्स के उत्पादों का प्रदर्शन

  • वर्ल्ड फूड इंडिया आयोजन में आयुष मंत्रालय की प्रमुख सहभागिता होगी।
  • देश भर से आए आयुष स्टार्टअप्स करेंगे ‘आयुष आहार’ के आधार पर विकसित नए उत्पादों का प्रदर्शन।
  • वर्ल्ड फूड इंडिया में 30 से अधिक नए विकसित आयुष आहार किए जाएंगे प्रदर्शित।
  • ‘आयुष आहार’ विषय पर आयोजित होगा विशेष विमर्श सत्र

वर्ष 2023 के वर्ल्ड फूड इंडिया आयोजन में आयुष आहार के साथ आयुष स्टार्टअप्स के नवीन उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। देश भर से आए स्टार्टअप्स प्रगति मैदान स्थित आयुष मंत्रालय के पवेलियन में अपने उत्पादों के साथ सहभागिता करेंगे। आयोजन में मौजूद कुल 18 स्टार्ट-अप्स तीस से अधिक आयुष आहारों का प्रदर्शन करेंगे।

वर्ल्ड फूड इंडिया में ‘आयुष आहार’ पर आधारित एक विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में आयुष आहार का महत्व, आयुष आहार से स्वास्थ्य लाभ आदि विषयों पर विमर्श किया जाएगा। सत्र में आयुर्वेद को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सामान्य जन-जीवन का हिस्सा बनाए जाने के प्रयासों पर भी मंथन किया जाएगा। आयुष क्षेत्र में नई खोजों को बढ़ावा देने, यूनीकॉर्न से विमर्श और आयुष क्षेत्र में प्रवेश कर रहे नए स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा देने के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

आयुष मंत्रालय आयुष उत्पादों की वैश्विक बिक्री और मार्केटिंग को बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास कर रहा है। वर्ल्ड फूड इंडिया के इस कार्यक्रम में विशेष सत्र के दौरान आयुष उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार की पहचान करने, मार्केट की वृद्धि करने और आयुष उत्पादों के भारत से निर्यात किए जाने की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने जैसे विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी।

आयुष मंत्रालय ने सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन होम्योपैथी (सीसीआरएच) को इस आयोजन के लिए नोडल एजेंसी के रूप में नियुक्त किया है। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद जयपुर, राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान पुणे, सीसीआरएएस, मोरार जी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग, आयुषएक्सिल (आयुष एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल) और इन्वेस्ट इंडिया वर्ल्ड फूड इंडिया के इस आयोजन में सहभागिता कर अपना सहयोग देंगे।

ज़्यादा कहानियां

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading