मार्च 8, 2026

लंबित मामलों के निपटारे के लिए संसदीय कार्य मंत्रालय में विशेष अभियान 3.0 जोरों पर

एमओपीए सचिव ने अभियान 3.0 की प्रगति की समीक्षा की

संसदीय कार्य मंत्रालय स्वच्छता को संस्थागत बनाने और मंत्रालय में विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों को कम/खत्म करने के लिए विशेष अभियान 3.0 चला रहा है। विभिन्न श्रेणियों के तहत लक्ष्यों की पहचान करने के लिए अभियान का तैयारी चरण 15 से 30 सितंबर, 2023 तक चलाया गया।

संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव उमंग नरूला ने 27.9.2023 को वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में स्वच्छता ही सेवा अभियान की प्रगति की समीक्षा की, जो विशेष अभियान 3.0 के तैयारी चरण के अनुसार आयोजित की गई थी। इससे पहले, मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को एकल उपयोग प्लास्टिक (एसयूपी) का उपयोग नहीं करने के संकल्प के साथ स्वच्छता ही सेवा शपथ दिलाई गई थी।

02.10.2023 से कार्यान्वयन चरण की शुरुआत के साथ ही मंत्रालय ने लोक शिकायतों, लोक शिकायत अपीलों, एमपी संदर्भों, राज्य सरकार के संदर्भों, अंतर-मंत्रालयी संदर्भों, पीएमओ संदर्भों और नियमों/प्रक्रियाओं आदि के संबंध में चिह्नित की गई देरी को निपटाना/खत्म करना शुरू कर दिया। फिजिकल फाइलों की रिकॉर्डिंग/छँटाई एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया रही जिसके परिणामस्वरूप कार्यालयीन उपयोग के लिए अधिक स्थान उपलब्धता हो गया। अभियान 3.0 के दौरान, 263 फिजिकल फाइलों को समीक्षा के लिए चिह्नित किया गया था, जिनमें से 250 फाइलों की समीक्षा की गई, 40 फाइलों को हटा दिया गया और 26.10.2023 तक 145 चिह्नित ई-फाइलों की समीक्षा कर 133 ई-फाइलें बंद कर दी गईं।

(पुरानी फिजिकल फ़ाइलों की समीक्षा और छँटाई)

अभियान के दौरान पहचानी गई पुरानी एवं उपयोग से बाहर वस्तुओं की नीलामी से 3,45,000/- रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

कार्यान्वयन चरण 31 अक्टूबर 2023 तक चलेगा और इस चरण के दौरान, कार्यालय के आसपास स्वस्थ वातावरण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सभी अनुभागों का बारी-बारी से निरीक्षण किया गया, जिसके परिणामस्वरूप विशेष अभियान 3.0 के लिए समग्र जागरूकता पैदा हुई है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading