मार्च 8, 2026

गृह मंत्रालय में विशेष अभियान 3.0 अपने उत्कर्ष पर

गृह मंत्रालय ने अपने अधीनस्थ/संलग्न/क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ मिलकर 25 अक्टूबर तक 7811 स्वच्छता अभियान चलाए
मंत्रालय ने चिन्हित की गई अपनी 3676 लोक शिकायतों में से शत-प्रतिशत का सफलतापूर्वक निपटारा किया
अक्टूबर 2023 के पहले तीन सप्ताहों के दौरान कुल 1,27,767 वर्ग फुट कार्यस्थल को मुक्त करने के साथ-साथ 4.64 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया
अब तक 81284 फाइलों की समीक्षा की गई और 53519 अनावश्यक फाइलों को हटा दिया गया

गृह मंत्रालय (एमएचए) सर्वांगीण दृष्टिकोण के साथ विशेष अभियान 3.0 का संचालन कर रहा है। इस अभियान के दौरान मंत्रालय और उसके अधीनस्थ/संलग्न/क्षेत्रीय कार्यालयों में स्थान प्रबंधन, कार्यस्थल संबंधी अनुभव और स्वच्छता स्थलों को प्राथमिकता दी जा रही है।

इस अभियान में गृह मंत्रालय के कार्यालयों और अधिकारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई है। 25 अक्टूबर 2023 तक, गृह मंत्रालय ने अपने अधीनस्थ/संलग्न/क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ मिलकर 7811 स्वच्छता अभियान चलाए हैं। अब तक, गृह मंत्रालय ने चिन्हित की गई अपनी 3676 लोक शिकायतों में से शत-प्रतिशत का सफलतापूर्वक निपटारा कर दिया है।

गृह मंत्रालय ने अक्टूबर 2023 के पहले तीन सप्ताहों के दौरान कुल 1,27,767 वर्ग फुट कार्यस्थल को मुक्त करने के साथ-साथ 4.64 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। इस अभियान के तहत, मंत्रालय की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के हिस्से के रूप में एक अंतर-मंत्रालयी पोर्टल के माध्यम से दैनिक प्रगति रिपोर्ट की निगरानी की जा रही है।

मंत्रालय ने फिजिकल और इलेक्ट्रॉनिक फाइलों की व्यवस्थित समीक्षा शुरू की है। अब तक कुल 81284 फिजिकल फाइलों की समीक्षा की जा चुकी है और 53519 अनावश्यक फाइलों को हटा दिया गया है। इससे कार्यालय में उल्लेखनीय पैमाने पर काम करने की जगह खाली हो गई है।

गृह मंत्रालय जनता के साथ संपर्क स्थापित करने और विशेष अभियान 3.0 के तहत अपने प्रयासों को रेखांकित करने हेतु सोशल मीडिया का भी उपयोग कर रहा है। सीएपीएफ, यूटी सरकारों और एमएचए के अन्य संलग्न/अधीनस्थ कार्यालयों द्वारा ‘एक्स’ और विभिन्न अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर 1600 से अधिक ट्वीट पोस्ट किए गए हैं।

विशेष अभियान के दौरान संचालित की गई गतिविधियों की कुछ मुख्य बातें इस प्रकार हैं:

गृह मंत्रालय निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने और विशेष अभियान 3.0 को पूर्ण रूप से सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading