अप्रैल 22, 2026

मेसर्स सूर्य दीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में तीसरी एसीटीसीएम बार्ज लंबी-संकरी नौका एलएसएएम 17 (यार्ड 127) का जलावतरण किया गया

गोला बारूद और टॉरपीडो सह मिसाइल (एसीटीसीएम) से सुसज्जित तीसरी बार्ज लंबी-संकरी नौका एलएसएएम 17 (यार्ड 127) का जलावतरण 27 अक्टूबर 2023 को मेसर्स सूर्य दीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में सीएमडीई वी प्रवीण, एडब्ल्यूपीएस (एमबीआई) द्वारा किया गया। यह जहाज देश में स्वदेशी निर्माताओं से प्राप्त सभी प्रमुख एवं सहायक उपकरण/प्रणालियों के साथ रक्षा मंत्रालय की “मेक इन इंडिया” पहल का गौरवशाली ध्वजवाहक है।

भारत सरकार की “आत्मनिर्भर भारत” पहल पर कार्रवाई करते हुए 11 एक्स गोला बारूद से सुसज्जित टॉरपीडो सह मिसाइल (एसीटीसीएम) बार्ज लंबी-संकरी नौका के निर्माण तथा वितरण के लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मेसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे के साथ अनुबंध पूरा हुआ है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के लिए कार्य करने वाले शिपयार्ड ने दो बार्ज नौकाओं को सफलतापूर्वक तैयार करके भारतीय नौसेना को सौंपा है। इन लंबी-संकरी नौकाओं का निर्माण इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग (आईआरएस) के वर्गीकरण नियमों के अंतर्गत किया जा रहा है। एसीटीसीएम बार्ज की उपलब्धता भारतीय नौसेना की नौकाओं को समुद्री घाटों व बाहरी बंदरगाहों पर सामान तथा गोला-बारूद को लाने-ले जाने और उतारने की सुविधा प्रदान करके भारतीय नौसेना की परिचालन प्रतिबद्धताओं को गति प्रदान करेगी।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading