मार्च 9, 2026

राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह 2023

नौसेना मुख्यालय द्वारा वरुणिका सभागार, चाणक्य बाग, नई दिल्ली में दिनांक 16 अक्तूबर 2023 को राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह 2023 का आयोजन किया गया। वाइस एडमिरल के स्वामीनाथन, कार्मिक अध्यक्ष इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस समारोह का आयोजन 20 सितंबर 2023 से 03 अक्तूबर 2023 तक आयोजित हिंदी पखवाड़ा गतिविधियों के समापन के रूप में किया गया। समारोह मे विभिन्न निदेशालयों के 250 से अधिक कार्मिकों ने भाग लिया और विविध श्रेणियों में 64 पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रसिद्ध हास्य कवि दीपक गुप्ता और रियर एडमिरल ख़ुर्रम शहज़ाद नूर (सेवानिवृत्त) इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने अपनी कविताएं और अनुभव श्रोताओं से साझा किए। इस अवसर पर रक्षा मंत्रालय के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

वर्ष के दौरान हिंदी में सर्वाधिक कार्य करने के लिए संभारिकी सहायता निदेशालय, वायुयान अवाप्ति निदेशालय और नौसेना अभिकल्प निदेशालय (पनडुब्बी अभिकल्प समूह) को प्रतिष्ठित राजभाषा चल वैजयंतियां प्रदान की गईं। मुख्य अतिथि ने वर्ष 2023 की हिंदी गृह-पत्रिका “वरुणाभा” का इस अवसर पर विमोचन किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने भारतीय नौसेना में हिंदी भाषा के प्रयोग को प्रोत्साहित करने में नौसेना शिक्षा निदेशालय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक कार्मिक को संप्रेषण के लिए वैकल्पिक भाषा के रूप मे हिंदी को अपनाने पर विचार करना चाहिए और हिंदी भाषा के व्यावहारिक प्रयोग पर बल देना चाहिए।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading