मार्च 10, 2026

भारी वर्षा से हुए नुकसान का 29 सितम्बर को आकलन करेगा केंद्रीय अंतर मंत्रालय दल

केन्द्रीय अंतर मंत्रालय दल 29 सितम्बर, 2023 को सोलन ज़िला में भारी वर्षा के कारण प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन करेगा। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने दी।
अजय यादव ने कहा कि केन्द्रीय अंतर मंत्रालय दल 29 सितम्बर, 2023 को प्रातः 10.00 बजे ज़िला सोलन के बद्दी शहर के लक्कड़ डिप्पू पुल तथा सन-सिटी मार्ग में हुए नुकसान का आकलन करेगा। दल तदोपरांत प्रातः 10.45 बजे दून विधानसभा क्षेत्र के साईं गांव तथा प्रातः 11.45 बजे रामशहर में भारी वर्षा के कारण हुए नुकसान का जायज़ा लेगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दल इसके पश्चात दोपहर 02.15 बजे दभोटा टोल बेरियर का निरीक्षण करेगा। राष्ट्रीय दल इसके उपरांत सांय 03.15 बजे नालागढ़ उपमण्डल के गांव घनेरी में भारी वर्षा के कारण हुए नुकसान का जायज़ा लेंगे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading