अप्रैल 24, 2026

पढ़ाई के साथ-साथ सृजनात्मक कला विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक – रोहित ठाकुर

शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक तथा औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि गुणात्मक व रोज़गारोन्मुखी पाठ्यक्रम विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। रोहित ठाकुर आज ज़िला सोलन के राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में तीन दिवसीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय यूथ महोत्सव ग्रुप-1 कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे।
रोहित ठाकुर ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सृजनात्मक कला विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को आॅल राउन्डर बनाने के लिए यूथ फेस्टिवल जैसे कार्यक्रम सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। भविष्य की चुनौतियों के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए पाठ्यक्रमों को गुणात्मक व रोज़गारोन्मुखी बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 134 सरकारी महाविद्यालय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान लगभग 80 प्रधानाचार्य की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा 500 से अधिक सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति की जा रही है जिसमें से लगभग 450 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति हो चुकी है और 150 सहायक प्राध्यापकों की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि टीजीटी तथा सी एण्ड वी के लगभग 521 पद बैच वाइज शीघ्र भरे जाएंगे। शिक्षा क्षेत्र में रिक्त पड़े पदों को भरना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरगामी सोच है कि हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक ज़िला में एक काॅलेज आॅफ एक्सीलेन्स बनाया जाए। इसके निर्माण व औपचारिकताओं पर विचार किया जा रहा है।
उन्होंने राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में पुस्तकालय व खेल छात्रावास निर्माण के लिए राशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में शीघ्र एम.एस.सी गणित तथा भौतिक-विज्ञान की कक्षाएं आरम्भ करने का प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश इस समय प्राकृतिक आपदा से आहत है। भारी वर्षा के कारण पूरे प्रदेश के साथ-साथ नालागढ़ क्षेत्र में भी नुकसान हुआ है। नालागढ़ क्षेत्र में लगभग 250 मकानो को क्षति पहंुची है और कई सम्पर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हुए है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों की यथा सम्भव सहायता करने व उनके पुनर्वास के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्प है।
यूथ महोत्सव ग्रुप-1 कार्यक्रम में 28 से 30 सितम्बर, 2023 तक 70 महाविद्यालय के 650 प्रतिभागी भाग ले रहे है। युवा महोत्सव (ग्रुप-1) के अंतर्गत दस स्पर्धाएं जिनमें संभाषण, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, रंगोली, स्पाॅट पेंटिंग, स्पाॅट फोटोग्राफी, क्ले माॅडलिंग, कोलाज मेकिंग और कार्टूनिंग शामिल हैं।
इस अवसर पर मुख्य ससंदीय सचिव (उद्योग, राजस्व तथा नगर नियोजन) राम कुमार, नालागढ़ के विधायक के.एल. ठाकुर, नगर परिषद नालागढ़ की अध्यक्ष अल्का वर्मा, प्रदेश ईटंक के अध्यक्ष हरदीप सिंह बाबा, खण्ड कांगेस नालागढ़ के अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर, ज़िला कांग्रेस समिति के महासचिव प्रिंस शर्मा, खण्ड यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गुरदीप चैधरी, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंटक के अध्यक्ष संजीव, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, उप पुलिस अधीक्षक फिरोज खान, राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ की प्रधानाचार्य डाॅ. सपना संजय पंडित सहित अन्य गणमान्य तथा महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading