अप्रैल 22, 2026

उपराष्ट्रपति ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्यसभा में उपाध्यक्षों के लिए सर्व-महिला पैनल का गठन किया

राज्यसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर चर्चा के दौरान 13 महिला सदस्यों को पैनल में नामांकित किया गया

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्यसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक, 2023 पर चर्चा के दौरान आज के लिए 13 महिला राज्यसभा सदस्यों के उपाध्यक्ष पैनल का पुनर्गठन किया।

उपराष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि इस पद पर उनकी उपस्थिति से विश्वभर में एक शक्तिशाली संदेश जाएगा और यह इस बात का प्रतीक होगा कि परिवर्तन के इस युगांतकारी क्षण के दौरान वे एक ‘प्रभावशाली पद’ पर थीं।

उपाध्यक्षों के पैनल में नामांकित महिला राज्यसभा सदस्यों का विवरण इस प्रकार है:

  1. पी.टी. उषा
  2. एस. फांगनोन कोन्याक
  3. जया बच्चन
  4. सरोज पांडे
  5. रजनी अशोकराव पाटिल
  6. डॉ. फौजिया खान
  7. डोला सेन
  8. इंदु बाला गोस्वामी
  9. डॉ. कनिमोझी एनवीएन सोमू
  10. कविता पाटीदार
  11. महुआ माजी
  12. डॉ. कल्पना सैनी
  13. सुलता देव

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading