जून 15, 2026

आपदा राहत कोष के लिए भेंट

एनएचएआई क्षेत्रीय कार्यालय शिमला ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 11 लाख 65 हजार 539 रुपये का चेक भेंट किया।

ग्राम पंचायत गैलोर खास के प्रधान संजीव शर्मा ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए एक लाख 11 हजार 111 रुपये का चेक भेंट किया।

मुस्कान फाउंडेशन नादौन के सचिव रविंदर पुरी ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख रुपये का चेक भेंट किया।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम की ओर से आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 51 लाख रुपये का चेक भेंट किया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

हिमाचल प्रदेश प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 6 लाख 50 हजार रुपये का चेक भेंट किया। इसके अलावा एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष के लिए 51 हजार रुपये का चेक भी भेंट किया।

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बब्लू ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10 लाख रुपये का चेक भेंट किया।

कुल्लू जिले के आनी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज शिमला में आपदा राहत कोष के लिए 2 लाख 51 हजार रुपये का चेक भेंट किया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading