मार्च 9, 2026

श्री ज्वालामुखी मंदिर न्यास की ओर से आपदा राहत कोष में 5 करोड़ का अंशदान

शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर न्यास की ओर से विधायक संजय रतन ने आज आपदा राहत कोष के लिए पांच करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए मंदिर न्यास का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर एडवोकेट सर्वेश रतन, उपमण्डलाधिकारी डॉ. संजीव शर्मा, मंदिर अधिकारी अनिल कुमार सोंधी, नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, मंदिर न्यास के प्रधान दिव्यांशु भूषण दत्त, उप प्रधान कपिल शर्मा, न्यासी उदय शंकर, अविनेंद्र, सुधीर वैद्य, दीपक, अश्वनी, जितेश, वीरेंद्र शर्मा, सुमेश, तानी और राहुल भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading