मार्च 7, 2026

निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग, नीति आयोग के सहयोग से, बजट के बाद एक शीर्ष स्तरीय परामर्शी वेबिनार का आयोजन करेगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस वेबिनार के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे
इस वेबिनार में 22 मंत्रालयों/विभागों, नीति आयोग, सार्वजनिक उपक्रमों/सरकारी संगठनों के वरिष्ठ स्तर के प्रबंधन से जुड़े प्रमुख हितधारक और  वैश्विक स्तर के निवेश कोषों, बुनियादी ढांचे, रियल एस्टेट तथा कानून क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ भाग लेंगे


निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम), नीति आयोग के सहयोग से, बुधवार, 9 मार्च, 2022 को बजट के बाद एक शीर्ष स्तरीय परामर्शी वेबिनार का आयोजन कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस वेबिनार को संबोधित करेंगे और विचार-विमर्श की शुरुआत करेंगे। इस वेबिनार में केन्द्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण और केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड भी हिस्सा लेंगे। इस वेबिनार के समापन सत्र में वित्त मंत्री का संबोधन होगा।

दीपम का उद्देश्य इस वेबिनार के जरिए भारत के विकास में अधिकतम परिणाम/योगदान की प्राप्ति हेतु सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के निजीकरण/विनिवेश और मुख्य एवं गौण क्षेत्रों की परिसंपत्तियों के मुद्रीकरण के संबंध में एक समयबद्ध कार्यान्वयन योजना/रणनीति तैयार करने के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों, निवेशकों और अन्य प्रमुख हितधारकों से विचार तथा दृष्टिकोण हासिल करना है।

इस वेबिनार में उत्तरी अमेरिका, यूरोप, मध्य-पूर्व, एशिया एवं सुदूर पूर्व और ऑस्ट्रेलिया के अन्य हितधारकों के साथ – साथ नीति आयोग सहित 22 मंत्रालयों/विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/सरकारी संगठनों के वरिष्ठ प्रबंधन स्तर के अधिकारी, सॉवरेन फंड, निजी इक्विटी, वैश्विक पेंशन फंड, निवेश बैंक, परिसंपत्ति मुद्रीकरण कंपनियों विशेष रूप से रियल एस्टेट, बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ प्रबंधन एवं निवेशक समुदाय के लोग और कानूनी विशेषज्ञ भाग लेंगे।

इस वेबिनार के विषय हैं:

  1. निजीकरण और विनिवेश
  2. मुख्य एवं गौण क्षेत्रों की परिसंपत्तियों का मुद्रीकरण

दीपम भारत सरकार के निजीकरण, परिसंपत्ति मुद्रीकरण और विनिवेश कार्यक्रम के लिए एक ठोस कार्यान्वयन रणनीति तैयार करते समय इस वेबिनार में भाग लेने वाले पैनलिस्टों और प्रतिभागियों के मूल्यवान विचारों/अनुभवों को शामिल करेगा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading