मार्च 7, 2026

अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रपति ने 2020 और 2021 के लिए ‘नारी शक्ति पुरस्‍कार’ प्रदान किए

महिला सशक्तिकरण की दिशा में 2020 और 2021 में असाधारण कार्य करने वाली 29 महिलाओं (प्रत्‍येक वर्ष के लिए 14) को अट्ठाईस पुरस्कार प्रदान किए गए

राष्ट्रपति, राम नाथ कोविंद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में 2020 और 2021 के लिए ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ प्रदान किए। यह पुरस्कार वर्ष 2020 और 2021 में 29 उत्कृष्ट और असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को प्रदान किए गए। अट्ठाईस पुरस्कार- (वर्ष 2020 और 2021 में प्रत्येक के लिए 14) – महिला सशक्तिकरण विशेष रूप से कमजोर और हाशिए पर रहने वाली महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में असाधारण कार्य करने वाली 29 महिलाओं को प्रदान किए गए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PHOTO-2022-03-08-13-23-538V54.jpg
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PHOTO-2022-03-08-13-23-53(1)3U6W.jpg
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PHOTO-2022-03-08-13-23-53(2)1LTJ.jpg

महिलाओं की उपलब्धियों को स्वीकार करने के लिए, महिला और बाल विकास मंत्रालय महिलाओं और संस्थानों को महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उनकी अथक सेवा और जबरदस्‍त तथा सकारात्मक बदलाव लाने के उत्प्रेरक के रूप में उनकी सराहना करने के लिए नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करता है। कोविड महामारी से उत्‍पन्‍न स्थिति के कारण वर्ष 2021 में 2020 के लिए पुरस्कार समारोह आयोजित नहीं किया जा सका।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading