नवम्बर 9, 2026

14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र सुबाथू में अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग आउट परेड

सुबाथू में 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र के ऐतिहासिक सलारिया स्टेडियम में एक प्रभावशाली पासिंग आउट परेड में 108 अग्निवीर पास आउट हुए। भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के कार्यान्वयन पर 31 सप्ताह की कड़ी ट्रेनिंग पुरा होने पर यह पहला बैच पास आउट हो रहा है। 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर आरएस राणा ने परेड की समीक्षा की। उन्होंने युवा सैनिकों को उनके प्रशिक्षण के सफल समापन और परेड के उत्कृष्ट स्तर के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर प्रभावशाली सैन्य परेड के अलावा पाइप बैंड, पीटी और खुखरी प्रदर्शन भी आयोजित किया गया। उत्कृष्ट सैनिक तैयार करने की गौरवशाली परंपराओं को जीवित रखते हुए, 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र आज देश के प्रमुख प्रशिक्षण संस्थानों में से एक है।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.