मार्च 9, 2026

प्रधानमंत्री ने 26वीं एशियन एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में 27 पदक जीतने पर भारतीय दल को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25वीं एशियन एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने पर भारतीय दल की प्रशंसा की है। भारतीय दल ने इस चैम्पियनशिप में 27 पदक हासिल करके विदेशी धरती पर आयोजित होने वाली किसी भी चैम्पियनशिप में अब तक सबसे अधिक पदक जीतने का कीर्तिमान स्थापित किया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया हैः

“25वीं एशियन एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में भारतीय दल का सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन!

हमारे एथलीटों ने 27 पदक जीते, जो विदेशी धरती पर किसी भी चैम्पियनशिप की पदक तालिका में सर्वोच्च है। इस उपलब्धि के लिये हमारे एथलीटों को बधाई। इससे हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading