योग शरीर की शक्ति और मन की शांति, दोनों को बढ़ाता है: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया है।
योग के बारे में वीडियो साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:
“योग शरीर की शक्ति और मन की शांति, दोनों को बढ़ाता है। आइए, स्वस्थ जीवन के लिए इसे हम अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। विभिन्न आसनों के कुछ वीडियो आपके लिए साझा कर रहा हूं।”
