अप्रैल 25, 2026

10 जून को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 10 जून, 2023 को कसौली उपमण्डल के कुछ क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता ने दी।
उन्होंने कहा कि 10 जून, 2023 को प्रातः 09.30 बजे से प्रातः 11.00 बजे तक कसौली उपमण्डल के धर्मपुर, कानो, सनवारा, सनावर, सूजी, आंजी, बठोल, सिहारड़ी, कुमारहट्टी, पट्टे का मोड़, हरिपुर, उदयपुर, खील, गढ़खल के कुछ क्षेत्र, कुकांणा, नालवा, ई.एस.डी, कसौली, पुलिस थाना कसौली, मुख्य बाजार कसौली, तहसील एवं न्यायालय कसौली, लोअर तथा अप्पर माल के कुछ क्षेत्र, मशोवरा, छटियां, कसाईखाना, किम्मूघाट, जाबली, गढ़खल गांव, गढ़खल बाजार, नड़ोह, गुसाण, सोची, शिल्ली, सलोई, पानवां, दूरदर्शन, एम.ई.एस क्षेत्र, कसौली गांव, ब्रुअरी, सेंट मेरी स्कूल, भेजा, कसोल वैली, गाढ़ा गांव, मध्याणा, नारी, गोरथी, थापल, कटहेच, टोहाणा, कोट बेजा, ओडा, चढियार, एयर फोर्स (इकाई 1 एवं 2), सीआरआई क्षेत्र तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अथवा किसी अन्य अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत निर्धारित तिथि व समय में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading