मार्च 10, 2026

18 मार्च को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 के.वी. बड़ोग फीडर तथा 11 के.वी. सोलन नम्बर 11 की मरम्मत के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल सोलन के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने दी।

राहुल वर्मा ने कहा कि 18 मार्च, 2023 को प्रातः 11.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक उदय विहार, गुक्का, पदमेश बिल्डवेल, चौपड़ा अपार्टमेंट एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसके अतिरिक्त 18 मार्च, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक जे.बी.टी मार्ग, ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, कशिश अपार्टमेंट, खलिफ़ा लोज़, महिला जनजातीय छात्रावास, चौरीघाटी, ऑफिसर कालोनी, सेरी, वृंदावन कालोनी, नानक विला, भगत प्लेस, फोरेस्ट मार्ग, एक्सेंट फार्मा, गलानग, खनोग, मतियुल एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।

उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading