नवम्बर 9, 2026

डाकघर बचत बैंक खातों को आधार से जोड़ने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2023

अधीक्षक डाकघर सोलन मण्डल ने ज़िला के सभी डाकघर बचत बैंक खाताधारकों से आग्रह किया है कि वे 31 मार्च, 2023 तक अपने आधार नम्बर को बचत खातों से जोड़ें।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में सोलन डाकघर मण्डल के तहत 92 हजार खाताधारक हैं। अभी तक केवल 05 हजार खाताधारकों अपने आधार नम्बर को अपने खातें से जोड़ा है। उन्होंने सभी खाताधारकों से आग्रह किया कि वे अपने निकटतम डाकघर पर जाकर आधार नम्बर को बचत खातें से जोड़ें।

अधीक्षक डाकघर ने कहा कि आधार संख्या को बचत खाते से न जोड़ने पर उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण ( Direct Benefit Transfer ) से जुड़े लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.