अप्रैल 24, 2026

भूटान के संसदीय शिष्टमंडल ने राष्ट्रपति से भेंट की

भूटान की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष वांगचुक नामग्याल के नेतृत्व में एक संसदीय शिष्टमंडल ने 7 फरवरी, 2023 राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की।

राष्ट्रपति ने इस शिष्टमंडल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हम भारत और भूटान के बीच बहुमुखी और अद्वितीय मित्रता को काफी महत्व देते हैं। भारत सरकार भूटान के लोगों की आकांक्षाओं और प्राथमिकताओं के अनुरूप भूटान के साथ अपने उत्कृष्ट द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि भूटान की शाही सरकार को सभी के लिए समृद्धि की अपनी सोच को साकार करने में सहायता करने के लिए भारत, भूटान के साथ द्विपक्षीय सहयोग के नए रास्ते खोल रहा है। इनमें अंतरिक्ष सहयोग, स्मार्ट कृषि, युवा व खेल, स्टार्ट-अप्स, नवीकरणीय ऊर्जा और डिजिटल विकास शामिल है।

राष्ट्रपति ने कहा कि इस साल भूटान एलडीसी (अविकसित) देशों के समूह से आगे निकल जाएगा और 2034 तक उच्च आय वाली एक अर्थव्यवस्था बनने की राह पर होगा। उन्होंने कहा कि इस रास्ते पर आगे बढ़ते हुए भूटान को भारत के रूप में हमेशा एक विश्वसनीय मित्र का साथ मिलेगा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading