मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की भेंट
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
यह एक शिष्टाचार भेंट थी। हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद भारत के राष्ट्रपति के साथ यह उनकी पहली मुलाकात है।

