मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भेंट की
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।
यह एक शिष्टाचार भेंट थी। हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद भारत के उपराष्ट्रपति के साथ यह उनकी पहली मुलाकात है।
