मार्च 11, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19-20 सितंबर, 2022 तक मिस्र की यात्रा करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिनांक 19-20 सितंबर, 2022 तक मिस्र की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इस यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह रक्षा और रक्षा उत्पादन मंत्री, जनरल मोहम्मद जकी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों मंत्री द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की समीक्षा करेंगे, सेना से सेना के संबंधों को गति देने के लिए नई शुरुआत करेंगे और दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को गहरा करने पर ध्यान देंगे। भारत और मिस्र के बीच रक्षा सहयोग को और बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे।

रक्षा मंत्री मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से भी मुलाकात करेंगे। राजनाथ सिंह की यात्रा का उद्देश्य भारत और मिस्र के बीच रक्षा सहयोग और विशेष मैत्री को और अधिक मजबूत बनाना है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading