अप्रैल 28, 2026

ईएनसी मेगा तटीय सफाई अभियान ‘स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर’ अभियान में सम्मिलित हुआ

पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) के 500 से अधिक नौसैनिक पुनीत सागर अभियान के हिस्से के रूप में तथा 37वें अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई (आईसीसी) दिवस को “स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर”, “स्वच्छ तट, सुरक्षित समुद्र” की थीम के साथ 17 सितंबर, 2022 को मेगा तटीय सफाई अभियान में सम्मिलित हुए। एनसीसी कैडेटों के साथ-साथ नौसेना कर्मियों ने येरदा, कलिंग समुद्र तटों और नौसेना इकाइयों के परिसर के भीतर सभी जलमार्गों पर समुद्र तट की सफाई का अभियान चलाया। तटीय सफाई अभियान में मुख्य रूप से तेज औद्योगिकीकरण और पर्यावरण और परिवेश को प्रभावित करने वाली विकास गतिविधियों के कारण विशाखापत्तनम में पिछले कुछ वर्षों में तेजी देखी गई है। ईएनसी विशेष रूप से महासागरों के संरक्षण की दिशा में विभिन्न पर्यावरणीय पहल करके सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य 75 दिनों में 75 समुद्र तटों को शामिल कर 7500 किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करते हुए भारत सरकार के मेगा तटीय सफाई अभियान के अनुरूप समुद्र तटों के रखरखाव के प्रति आम जनमानस के बीच जागरुकता अभियान का सृजन करना है। आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में देश की आजादी के 75 साल के समारोहों के साथ-साथ आयोजित किया जाने वाला यह अभियान 03 जुलाई, 2022 को आरंभ हुआ और 17 सितंबर, 2022 को इसका समापन हो गया। इस अभियान का अंतर्निहित लक्ष्य ‘जिम्मेदारी से उपभोग करना, घर पर कचरे को पृथक करना और जिम्मेदारी से निपटान करना’ है।

ज़्यादा कहानियां

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading