कोविड-19 अपडेट
राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 207.29 करोड़ (93.69) करोड़ दूसरी डोज और 11.49 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं।
बीते चौबीस घंटों में 25,75,389 टीके लगाए गए।
भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,25,076 है।
सक्रिय मामलों की दर 0.28 प्रतिशत है।
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.53 प्रतिशत है।
बीते चौबीस घंटों में 19,431 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,35,55,041 है।
पिछले 24 घंटों में 16,299 नए मामले सामने आए।
दैनिक सक्रिय मामलों की दर 4.58 प्रतिशत है।
साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 4.85 प्रतिशत है।
अब तक 87.92 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 3,56,153 जांच की गई।