प्रधानमंत्री ने पुरुष फ्रीस्टाइल 97 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर पहलवान दीपक नेहरा को शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलवान दीपक नेहरा को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुष फ्रीस्टाइल 97 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर शुभकामनाएं दी हैं।
अपने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा,
एक और पहलवान की ओर से भारत के लिए एक और सम्मान! मुझे प्रसन्नता है कि दीपक नेहरा ने सीडब्ल्यूजी22 फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। दीपक ने उल्लेखनीय साहस और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है। उनके आगामी प्रयासों के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।
