नवम्बर 10, 2026

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में टेबल टेनिस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर जी. साथियान, हरमीत देसाई, शरत कमल और सानिल शेट्टी को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 में टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीतने पर जी. साथियान, हरमीत देसाई, शरत कमल और सानिल शेट्टी को बधाई दी है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

‘टेबल टेनिस में शानदार खबर। जी. साथियान, हरमीत देसाई, शरत कमल और सानिल शेट्टी की टीम को राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई। इस टीम ने कौशल और प्रतिबद्धता के मामले में ऊंचे मानदंड कायम किए हैं। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.