प्रधानमंत्री ने आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान बुद्ध के नेक उपदेशों को याद किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है।
मोदी ने भगवान बुद्ध के नेक उपदेशों को भी याद किया।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“आषाढ़ पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर बधाई। हम भगवान बुद्ध के नेक उपदेशों को याद करते हैं और एक न्यायपूर्ण व करुणामय समाज के उनके प्रबुद्ध दृष्टिकोण को साकार करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।”
