कोविड-19 अपडेट
राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 199 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं
भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,31,043 है
सक्रिय मामलों की दर 0.30 प्रतिशत है
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.50 प्रतिशत है
बीते चौबीस घंटों में 13,265 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,29,96,427 है
पिछले 24 घंटों में 13,615 नए मामले सामने आए
दैनिक सक्रिय मामलों की दर 3.23 प्रतिशत है
साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 4.24 प्रतिशत है
अब तक 86.73 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 4,21,292 जांच की गई