मार्च 10, 2026

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुई बस दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया

पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हुई एक दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से बस दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये और घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया;

“हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुई बस दुर्घटना हृदय विदारक है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं आशा करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी “

“प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में हुई दुखद बस दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की मंजूरी दी है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। “

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading