मार्च 10, 2026

भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष होने के क्रम में दिल्ली से द्रास साइकिल अभियान

भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष होने के क्रम में भारतीय सेना और वायुसेना दिल्ली से द्रास तक एक अनोखा साइक्लिंग अभियान शुरू करने जा रही है, जो दो जुलाई, 2022 से आरंभ होगा। साइकिल दल में 20 सैनिक और वायु योद्धा शामिल हैं। इनका नेतृत्व सेना और वायुसेना की दो प्रतिभावान महिला अधिकारी करेंगी। अभियान को नई दिल्ली के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से सिग्नल ऑफीसर-इन-चार्ज तथा कोर ऑफ सिगनल्स के सीनियर कर्नल स्टाफ ऑफीसर ले.जन. एमयू नायर एवीएसएम, एसएम, और पश्चिमी वायु कमान के सीनियर एयर स्टाफ ऑफीसर एयर मार्शल आर राधिश एवीएसएम, वीएम ने संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर रवाना किया। साइकिल दल को 24 दिनों में 1600 किलोमीटर का सफर पूरा करने का भारी कारनामा कर दिखाना है। यह अभियान 26 जुलाई, 2022 को द्रास स्थित करगिल युद्ध स्मारक पहुंचेगा। अभियान करगिल युद्ध के दौरान हमारे वीर बलिदानियों द्वारा दिये गये सर्वोच्च बलिदान के प्रति अकिंचन श्रद्धांजलि है।

अभियान का प्रमुख लक्ष्य है कि राष्ट्रवाद के प्रति भारतीय युवाओं में ऊर्जा का संचार करना। यह काम साइकिल दल करेगा और इस दौरान वह रास्ते में अनेक स्थानों पर स्कूली बच्चों से बातचीत करेगा। इस कदम से देश के भावी नेतृत्वकर्ताओं में उत्साह और जोश पैदा होगा तथा उनकी ऊर्जा को सही दिशा मिलेगी। नामित स्कूलों की सूची नीचे दी जा रही हैः

­­­­तिथिदिवस                    स्कूल        स्थान
दो जुलाई1सैनिक स्कूल कुंजपुराकरनाल
तीन जुलाई2केंद्रीय विद्यालयअंबाला
चार चुलाई3सैनिक पब्लिक स्कूलचंडीमंदिर
पांच जुलाई4गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकंड्री स्कूलसोलन
सात जुलाई6शिमला पब्लिक स्कूलशिमला
आठ जुलाई7बिलासपुर पब्लिक स्कूलबिलासपुर
नौ जुलाई8पांडव पब्लिक स्कूलपंडोह
10 जुलाई9राजकीय सीनियर सेकंड्री स्कूलमनाली
11 जुलाई10केंद्रीय विद्यालयकेलांग
12 जुलाई11राजकीय प्राथमिक स्कूलदारचा
17 जुलाई16आर्मी गुडविल स्क्लकारू
18 जुलाई17लद्दाख पब्लिक स्कूललेह
19 जुलाई18खालत्से गवर्नमेंट मिडिल स्कूलखालत्से
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001X382.png

साइकिल दल का नेतृत्व कोर ऑफ सिगनल्स की मेजर सृष्टि शर्मा करेंगी। मेजर सृष्टि शर्मा दूसरी पीढ़ी की अधिकारी हैं, जिन्हें विभिन्न तकनीक आधारित गोपनीय अभियानों में योगदान देने के लिये 2019 में चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड स्टाफ कमेंडेशन कार्ड प्रदान किया गया था। इस समय वे दिल्ली में पोस्टेड हैं। उन्हें गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय आयोजनों के लिये वायु रक्षा संचार के क्षेत्र में योगदान देने पर 2021 में वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ कमेंडेशन कार्ड प्रदान किया गया था।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0023EZZ.jpg

भारतीय वायु सेना की तरफ से साइकिल दल का नेतृत्व स्कॉड्रन लीडर मेनका कर रही हैं, जिन्होंने अपने दस वर्षीय सेवाकाल के दौरान बीदर, ग्वालियर और देवलाली में लॉजिस्टिक्स अधिकारी के रूप में काम किया है। इस समय वे वायु सेना स्टेशन कलाईकुंड में तैनात हैं। उन्हें ग्वालियर वायु सेना स्टेशन में विभिन्न लॉजिस्टिक्स विषयों के फौरी समाधान और बेमिसाल सेवाओं के लिये 2016 में एयर ऑफीसर कमांडिंग-इन-चीफ सेंट्रल कमान कमेंडेशन कार्ड प्रदान किया गया था। वे खेलों की शौकीन हैं और उन्होंने भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित कई साइकिल अभियानों में हिस्सा लिया है।

हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने से पहले साइकिल दल पंजाब से गुजरेगा। लद्दाख की तरफ बढ़ते हुये अभियान दल को ऊंचाई वाले इलाकों की कड़ी चुनौतियों और ऑक्सीजन की कमी से जूझना होगा। इन चुनौतियों का सामना करने के लिये अभियान दल ने बहुत पहले ही अभ्यास शुरू कर दिया था, ताकि समय रहते दम-खम पैदा किया जा सके। उत्तरी कमान के जनरल ऑफीसर कमांडिंग-इन-चीफ ले.जन. उपेन्द्र द्विवेदी एवीएसएम द्रास से अभियान को झंडी दिखाकर आगे रवाना करेंगे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading