मार्च 14, 2026

आईएनएस कोच्चि ने सफागा, मिस्र का दौरा किया

लाल सागर में मिशन पर तैनात आईएनएस कोच्चि ने दिनांक 28 से 30 जून 2022 तक मिस्र के पोर्ट सफागा का दौरा किया।

युद्धपोत की यात्रा के दौरान रीयर एडमिरल समीर सक्सेना, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग वेस्टर्न फ्लीट (एफओसीडब्ल्यूएफ) ने आईएनएस कोच्चि के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन हिमाद्री बोस के साथ मिस्र की नौसेना के सफागा नेवल बेस के बेस कमांडर रीयर एडमिरल मोहम्मद नबील इब्राहिम अहमद से मुलाकात की। मिस्र में भारत के राजदूत महामहिम अजीत गुप्ते ने आईएनएस कोच्चि में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग वेस्टर्न फ्लीट (एफओसीडब्ल्यूएफ) के रीयर एडमिरल समीर सक्सेना से भी मुलाकात की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pics(5)9UA1.jpeg

भारतीय नौसेना और मिस्र के नौसेना कर्मियों के बीच लाल सागर नौसेना बेस में एक दोस्ताना फुटबॉल मैच भी शामिल था जहां रीयर एडमिरल मोहम्मद नबील इब्राहिम अहमद मुख्य अतिथि थे। दोनों नौसेनाओं के कर्मियों ने पोत का दौरा भी किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pics(8)1BGX.jpeg

दिनांक 30 जून 22 को सफागा से अपने प्रस्थान पर आईएनएस कोच्चि ने मिस्र के नौसेना के जहाजों ईएनएस अल जुबैर और ईएनएस अबू उबादाह (लर्सेन क्लास ऑफशोर पेट्रोल बोट्स) के साथ एक समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लिया। इस अभ्यास में विजिट बोर्ड सर्च एंड सीजर (वीबीएसएस) अभ्यास, संचार संबंधी अभ्यास, ध्वजारोहण अभ्यास और सेरीमोनियल स्टीमपास्ट समेत सैन्य अभियान से जुड़े युद्धाभ्यास शामिल थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading