कोविड-19 अपडेट
राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 197.74 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं
भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,07,189 है
सक्रिय मामलों की दर 0.25 प्रतिशत है
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.55 प्रतिशत है
बीते चौबीस घंटों में 14,413 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,28,36,906 है
पिछले 24 घंटों में 17,070 नए मामले सामने आए
दैनिक सक्रिय मामलों की दर 3.40 प्रतिशत है
साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 3.59 प्रतिशत है
अब तक 86.28करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 5,02,150 जांच की गई