मार्च 7, 2026

ऑपरेशन संकल्प: भारतीय नौसेना के समुद्री सुरक्षा संचालन का तीसरा वर्ष

भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तलवार वर्तमान में भारत के समुद्री हितों की सुरक्षा के उद्देश्य से खाड़ी क्षेत्र में भारतीय नौसेना की उपस्थिति के लगातार तीसरे वर्ष में ऑपरेशन संकल्प के लिए तैनात है।

भारतीय नौसेना ने खाड़ी क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर, जून 2019 में ओमान की खाड़ी में व्यापारी जहाजों पर हमले के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले भारतीय जहाजों के लिए सुरक्षित मार्ग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 19 जून 2019 को खाड़ी क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा संचालन अभियान कोड ‘ऑप संकल्प’ शुरू किया था।

इस ऑपरेशन को रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा जहाजरानी महानिदेशालय सहित सभी हितधारकों के साथ निकट समन्वय में आगे बढ़ाया जा रहा है।

भारतीय नौसेना खाड़ी क्षेत्र में स्थिति की निगरानी करना जारी रखे हुए है और हमारे समुद्री व्यापार की सुरक्षा तथा इस क्षेत्र से गुजरने वाले भारतीय ध्वज वाहक व्यापारी जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी उपस्थिति बनाए हुए है। भारतीय नौसेना देश के समुद्री हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading