सितम्बर 24, 2026

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवों के सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज धर्मशाला में 16 और 17 जून, 2022 को प्रस्तावित अखिल भारतीय मुख्य सचिव सम्मेलन के स्थल एचपीसीए स्टेडियम का दौरा किया।
मुख्यमंत्री ने सम्मेलन स्थल पर विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर और परिधि गृह का भी दौरा किया।
इससे पहले, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) मैदान में मुख्यमंत्री के आगमन पर लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। साई मैदान में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है कि भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक सप्ताह के दौरान ही हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री के साथ सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा और भाजपा के प्रदेश महासचिव त्रिलोक कपूर भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading