सितम्बर 23, 2026

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाले निशानेबाजों सोनम उत्तम मस्कर, एलावेनिल वलारिवन और विदरसा के विनोद को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर सोनम उत्तम मस्कर, एलावेनिल वलारिवन और विदरसा के विनोद को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि उनकी सफलता आने वाले समय में कई एथलीटों को प्रेरित करेगी।

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

कड़ी मेहनत और टीम वर्क से ही शानदार परिणाम मिलते हैं!

सोनम उत्तम मस्कर, एलावेनिल वलारिवन और विदरसा के विनोद पर गर्व है जिन्होंने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता।

उनकी सफलता आने वाले समय में कई एथलीटों को प्रेरित करेगी: प्रधानमंत्री @narendramodi

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading