सितम्बर 22, 2026

प्रधानमंत्री ने ईओएस-05 ले जा रहे जीएसएलवी-एफ17 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इसरो की एक और शानदार उपलब्धि की सराहना की और इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ईओएस-05 ले जा रहे जीएसएलवी-एफ17, जो जियोसिंक्रोनस कक्षा से भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट है, का सफल प्रक्षेपण भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र की उत्कृष्टता, नवाचार और बढ़ती क्षमताओं को प्रतिबिंबित करता है।

श्री मोदी ने आगे कहा कि इसरो और भारतीय उद्योग के बीच बढ़ती साझेदारी अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ताकत और विस्तार दे रही है, जिससे पूरे अंतरिक्ष इकोसिस्टम में भारत की क्षमताएं बढ़ रही हैं।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा:

“इसरो की एक और शानदार उपलब्धि और हमारे देश के लिए गर्व का क्षण।

ईओएस-05 ले जा रहे जीएसएलवी-एफ17, जो जियोसिंक्रोनस कक्षा से भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट है, का सफल प्रक्षेपण भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र की उत्कृष्टता, नवाचार और बढ़ती क्षमताओं को प्रतिबिंबित करता है।

इसरो और भारतीय उद्योग के बीच बढ़ती साझेदारी हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ताकत और विस्तार दे रही है, जिससे पूरे अंतरिक्ष इकोसिस्टम में भारत की क्षमताएं बढ़ रही हैं।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading