मार्च 8, 2026

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज इस माह की 31 तारीख को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर संभव व्यवस्था की जाए। उन्होंने पुलिस को वाहनों के सुचारू संचालन, बसों और अन्य वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

जय राम ठाकुर ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि आम जनता को इस मेगा आयोजन के कारण किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन सचिव पवन राणा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेरा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी तथा राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading