सितम्बर 22, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और किर्गिस्तान के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक

बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर ज़ापारोव के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई।

श्री मोदी ने राष्ट्रपति ज़ापारोव को किर्गिस्तान के स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी और कहा कि शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन का उसी दिन उद्घाटन इसे विशेष महत्व प्रदान करता है। श्री मोदी ने 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भी राष्ट्रपति ज़ापारोव को बधाई दी। बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की और भारत और किर्गिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी और सुदृढ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने दोनों देशों की अर्थव्यवस्था के बीच समानताओं को ध्यान में रखते हुए आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के यहां विद्यार्थियों को शिक्षण कार्यक्रम में भेजने और सांस्कृतिक सहयोग सहित जन-संबंध मजबूत बनाने पर भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने किर्गिस्तान की अध्यक्षता में आयोजित एससीओ बैठकों में भारत की सक्रिय भागीदारी का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और दीर्घकालिक संबंधों पर आधारित आपसी सम्मान, विश्वास और समर्थन दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने एससीओ शिखर सम्मेलन के सफल संचालन और उत्साहपूर्ण आतिथ्य सत्कार के लिए राष्ट्रपति सादिर ज़ापारोव को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading