अप्रैल 28, 2026

मुख्यमंत्री ने रिज पर प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों का जायजा लिया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस माह की 31 तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित रैली स्थल रिज का दौरा किया और प्रगति का जायजा लिया। यह रैली वर्तमान केंद्र सरकार के आठ साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध करने और आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, निदेशक सूचना एवं जन संपर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading