सितम्बर 23, 2026

राज्यपाल ने उज्जैन के महाकालेश्वर, काल भैरव और मंगलनाथ मंदिरों में पूजा-अर्चना की

हिमाचल प्रदेश और देशवासियों की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज उज्जैन स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों का दौरा किया और श्री महाकालेश्वर मंदिर, श्री काल भैरव मंदिर तथा श्री मंगलनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में पवित्र भस्म आरती में भाग लिया और भगवान महाकाल की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने श्री काल भैरव मंदिर और श्री मंगलनाथ मंदिर में भी शीश नवाया और पूजा की।
इस अवसर पर श्री गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश और देशवासियों की शांति, सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि उज्जैन भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत में विशिष्ट स्थान रखता है। यहां स्थित प्राचीन मंदिरों का दिव्य वातावरण देश की समृद्ध आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक परंपराओं को प्रतिबिंबित करता है।
राज्यपाल ने भगवान महाकाल, बाबा काल भैरव और भगवान मंगलनाथ से हिमाचल प्रदेश तथा देश की जनता की निरंतर प्रगति, सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading