सितम्बर 19, 2026

भारतीय रक्षा संपदा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने रक्षा मंत्री से मुलाकात की

भारतीय रक्षा संपदा सेवा (2025 बैच) के प्रशिक्षु अधिकारियों, जो राष्ट्रीय रक्षा संपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीईएम) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, ने 17 अगस्त, 2026 को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। रक्षा मंत्री ने देश भर में रक्षा भूमि के प्रबंधन तथा छावनी बोर्डों के नगरपालिका प्रशासन में रक्षा संपदा विभाग की भूमिका की सराहना की।

श्री राजनाथ सिंह ने नागरिकों की बदलती आकांक्षाओं को पूरा करने में लोक सेवकों की भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सिविल सेवकों को पूर्ण ‘सेवा भाव’ के साथ कार्य करते हुए जनहितैषी तरीके से सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को लोगों से नियमित रूप से मिलना चाहिए और उनकी शिकायतों को सुनना चाहिए, ताकि उनकी चिंताओं को समझा जा सके और उनमें आश्‍वासन एवं विश्वास की भावना पैदा की जा सके।

रक्षा मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि लोक सेवकों और उदीयमान अधिकारियों को अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर समान रूप से ध्यान देना चाहिए। उन्‍होंने उन्हें आध्यात्मिक मार्ग अपनाने और ध्यान का अभ्यास करने के लिए आग्रह किया। इस बातचीत के दौरान रक्षा संपदा महानिदेशक श्रीमती शोभा गुप्ता भी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading