सितम्बर 20, 2026

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज हर भारतीय के मन में राष्ट्रप्रेम और गौरव की भावना को मजबूत कर रहा
तिरंगा हमारे देश के प्रति हमारे गर्व और हमारी एकता की ताकत का प्रतीक
आज करोड़ों देशवासी तिरंगे के साथ जुड़कर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सशक्त कर रहे
गृह मंत्री ने देश के हर नागरिक से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में लाखों लोगों के साथ जुड़ने की अपील की
अपने घरों पर तिरंगा फहराकर और http://harghartiranga.com पर सेल्फी अपलोड करके देशभक्ति का जश्न मनाएँ देशवासी

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराया। गृह मंत्री ने देश के हर नागरिक से अपील की कि वे इस अभियान में लाखों लोगों के साथ जुड़ें और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति का जश्न मनाएँ।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने X पर एक पोस्ट में कहा, “आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर #HarGharTiranga अभियान के तहत तिरंगा फहराया। मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान आज हर भारतीय के मन में राष्ट्रप्रेम और गौरव की भावना को और मजबूत कर रहा है। आज करोड़ों देशवासी तिरंगे के साथ जुड़कर एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को सशक्त कर रहे हैं।”

X पर एक अन्य पोस्ट में गृह मंत्री ने कहा, “तिरंगा हमारे देश के प्रति हमारे गर्व और हमारी एकता की ताकत का प्रतीक है। मैंने अपना राष्ट्रीय ध्वज फहराकर #HarGharTiranga अभियान में हिस्सा लिया। मैं हर नागरिक से अपील करता हूँ कि वे इस अभियान में लाखों अन्य लोगों के साथ जुड़ें और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर तथा http://harghartiranga.com पर अपनी सेल्फी अपलोड करके देशभक्ति का जश्न मनाएँ।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading