सितम्बर 22, 2026

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर दिलीप महाडू गावित को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर दिलीप महाडू गावित को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दिलीप महाडू गावित ने शानदार समय के साथ नया राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड स्थापित किया और इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया।

श्री मोदी ने कहा कि उनकी गति, दृढ़ संकल्प और समर्पण ने देश को गौरवान्वित किया है तथा उनके भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा;

“दिलीप महाडू गावित का अद्भुत प्रदर्शन!

पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में शानदार समय के साथ स्वर्ण पदक जीतने, नया खेल रिकॉर्ड स्थापित करने और इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर उन्हें बधाई। उनकी गति, दृढ़ संकल्प और समर्पण ने हमारे देश को गौरवान्वित किया है। उनके भावी प्रयासों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं!”

#CWG2026”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading