सितम्बर 20, 2026

राष्ट्रीय युवा कोर योजना के तहत 5,465 युवा स्वयंसेवकों के साथ माय भारत ने स्वयंसेवी नेटवर्क सुदृढ़ किया

युवा मामले एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय युवा कोर (एनवाईसी) योजना के तहत 5,465 युवा स्वयंसेवकों की तैनाती के माध्यम से जमीनी स्तर पर युवाओं की भागीदारी को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है। ये स्वयंसेवक देश भर में युवाओं को सरकारी कार्यक्रमों, सामुदायिक पहलों और राष्ट्र निर्माण कार्यकलापों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अब तक, राष्ट्रीय युवा कोर (एनवाईसी) योजना के तहत देश भर में कुल 5,465 युवा स्वयंसेवक तैनात हैं।

माय भारत युवा स्वयंसेवक युवा क्लबों, स्थानीय समुदायों, जिला माय भारत कार्यालयों और विभिन्न सरकारी विभागों के बीच कड़ी का काम करते हैं। वे ग्राम/समुदाय स्तर पर युवा क्लबों को प्रेरित और पुनर्जीवित करने के लिए उत्तरदायी हैं और माय भारत के मुख्य कार्यक्रमों, विशेष कार्यक्रमों और समन्वय कार्यक्रमों के कार्यान्वयन को सुगम बनाने के साथ-साथ जागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक सहयोग कार्यकलापों में सहयोग करते हैं। राष्ट्रीय युवा कोर योजना के तहत, सामुदायिक सेवा और जमीनी स्तर के विकास में उनके योगदान को स्वीकार करते हुए प्रत्येक माय भारत युवा स्वयंसेवक को 5,000 रुपए प्रति माह का मानदेय दिया जाता है।

राज्यवार/केंद्र शासित प्रदेशवार माय भारत युवा स्वयंसेवकों का विवरण निम्नलिखित है:

राज्य/केंद्र शासित प्रदेशस्वयंसेवकों की संख्या
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह2
आंध्र प्रदेश264
अरुणाचल प्रदेश0
असम10
बिहार1089
छत्तीसगढ120
दादरा और नगर हवेली4
दमन और दीव8
गोवा27
गुजरात414
हरियाणा243
हिमाचल प्रदेश93
जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख32
केरल56
लक्षद्वीप5
मध्य प्रदेश544
मेघालय102
नगालैंड155
पुदुचेरी35
सिक्किम59
तमिलनाडु595
उत्तर प्रदेश1098
उत्तराखंड163
पश्चिम बंगाल347
कुल5465

युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading