सितम्बर 23, 2026

प्रधानमंत्री ने मध्यम वर्ग के लिए जीवन की सुगमता बढ़ाने की सरकार की कोशिशों पर प्रकाश डाला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यम वर्ग के लिए जीवन की सुगमता बढ़ाने की सरकार की कोशिशों पर प्रकाश डाला है। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में कार्य करना सरकार का सौभाग्य है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्यम वर्ग ने राष्ट्र निर्माण में अनगिनत तरीकों से योगदान दिया है।

श्री मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में, शासन का मुख्य ध्यान आम नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने पर केंद्रित रहा है। श्री मोदी ने कहा कि सरकार के प्रयासों का लक्ष्य अवसरों तक सुगम पहुंच, बेहतर बुनियादी ढांचा, उन्नत सार्वजनिक सेवाएं, किफायती स्वास्थ्य सेवाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छ शहर और रोजमर्रा की जिंदगी में बोझ कम करना है।

प्रधानमंत्री ने कई पोस्ट की श्रृंखला में कहा;

“मध्यम वर्ग के लिए एक सरकार…”

एनडीए सरकार के लिए यह सौभाग्य की बात है कि वह हमारे मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अनगिनत तरीकों से योगदान दिया है।

पिछले एक दशक में, शासन व्यवस्था ने आम नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने पर अधिक ध्यान केंद्रित किया है। श्री मोदी ने कहा कि हमारे प्रयास अवसरों तक सुगम पहुंच, बेहतर बुनियादी ढांचा, उन्नत सार्वजनिक सेवाएं, किफायती स्वास्थ्य सेवाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छ शहर और रोजमर्रा की जिंदगी में बोझ कम करने से जुड़े है।

#12YearsOfSakshamMiddleClass

“मध्यम वर्ग के लिए ‘जीवन की सुगमता’ को किस प्रकार बढ़ाया जा रहा है, इसकी एक झलक।

#12YearsOfSakshamMiddleClass”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading