जून 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा राज्य के स्थापना दिवस पर गोवा वासियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गोवा राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर गोवा वासियों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गोवा अपनी जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और सौहार्दपूर्ण एवं मिलनसार लोगों के लिए जाना जाता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह अवसर उन सभी लोगों को कृतज्ञता के साथ याद करने का है, जिन्होंने गोवा की प्रगति और पहचान के लिए अथक परिश्रम किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आशा व्यक्त की कि गोवा निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रत्येक गोवावासी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;

“गोवा राज्य के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर गोवा वासियों को शुभकामनाएं। गोवा अपनी जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और मिलनसार लोगों के लिए जाना जाता है। यह दिन उन सभी लोगों को कृतज्ञता के साथ याद करने का भी अवसर है, जिन्होंने इसकी प्रगति और पहचान के लिए अथक परिश्रम किया। आशा है कि गोवा निरंतर समृद्ध होता रहे और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहे। मैं हरेक गोवावासी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading