मार्च 8, 2026

कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक – अप्रैल, 2022

कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार 1986-87 = 100) माह अप्रैल, 2022 में प्रत्येक 10 अंक बढ़कर क्रमशः 1108 अंकों (एक हजार एक सौ आठ) तथा 1119 अंकों (एक हजार एक सौ उन्नीस) के स्तर पर रहे। कृषि मजदूरों और ग्रामीण मजदूरों के सामान्य सूचकांक में बढ़ोतरी के लिए प्रमुख योगदान चावल, गेहूं-आटा, ज्वार, बाजरा, रागी, सब्जियों और फलों आदि की कीमतों में वृद्धि से क्रमश: 7.32 और 7.13 अंक की सीमा तक आया।

सूचकांक में वृद्धि/गिरावट अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रही। कृषि मजदूरों के मामले में, इसने 19 राज्यों में 1 से 20 अंक की वृद्धि दर्ज की गई जबकि तमिलनाडु राज्य में 7 अंकों की कमी दर्ज की गई। तमिलनाडु 1275 अंकों के साथ सूचकांक तालिका में शीर्ष पर रहा जबकि हिमाचल प्रदेश 880 अंकों के साथ सबसे नीचे रहा।

 ग्रामीण मजदूरों के मामले में, इसने 19 राज्यों में 2 से 19 अंक की वृद्धि दर्ज की  गई और तमिलनाडु राज्य में 7 अंकों की कमी दर्ज की गई। तमिलनाडु 1263 अंकों के साथ सूचकांक तालिका में सबसे ऊपर है जबकि हिमाचल प्रदेश 931 अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर है।

 राज्यों में, कृषि मजदूरों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या में अधिकतम वृद्धि केरल (20 अंक) और ग्रामीण मजदूरों के मामले में केरल और पश्चिम बंगाल राज्यों (प्रत्येक में 19 अंक) में दर्ज की गई और इसका मुख्य कारण चावल, दाल ताजा/सूखी मछली, सब्जियां और फल, गेहूं-आटा, बाजरा, जलाऊ लकड़ी, शर्टिंग कपड़ा कपास (मिल), प्लास्टिक चप्पल/जूते आदि की कीमतों में वृद्धि की वजह से रहा। इसके विपरीत, मुख्य रूप से चावल, ताजी/सूखी मछली, प्याज, सब्जियों और फलों आदि की कीमतों में गिरावट के कारण तमिलनाडु राज्य द्वारा कृषि मजदूरों और ग्रामीण मजदूरों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में कमी दर्ज की गई।

 सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल पर आधारित मुद्रास्फीति की बिंदु दर अप्रैल, 2022 में 6.44% और 6.67% रही, जबकि मार्च, 2022 में क्रमशः 6.09% और 6.33% और इसी महीने के दौरान पिछले वर्ष यह क्रमशः 2.66% और 2.94% थी। इसी तरह, खाद्य मुद्रास्फीति अप्रैल, 2022 में 5.29% और 5.35% रही, जो मार्च, 2022 में क्रमशः 4.91% और 4.88% और पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान क्रमशः 1.24% और 1.54% थी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001QN8H.jpg
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002Y73X.jpg

अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या (सामान्य और समूह-वार):

समूहकृषि श्रमिक ग्रामीण श्रमिक
 मार्च, 2022अप्रैल, 2022मार्च, 2022अप्रैल, 2022
समान्य सूचकांक1098110811091119
खाद्य1025103510321043
पान, सुपारी आदि1914191719241926
ईंधन और प्रकाश1222123312161226
कपड़े,बिस्तरे व जूते1147116211791195
विविध1168117711721181
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00308OX.jpg
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004Y7RN.jpg

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading