जून 17, 2026

प्रधानमंत्री ने सिक्किम के राज्य स्थापना दिवस पर वहां की जनता को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सिक्किम के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सिक्किम के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है क्‍योंकि सिक्किम इस वर्ष अपना 50वां राज्य स्थापना दिवस मना रहा है। श्री मोदी ने कहा कि भारत के विकास में सिक्किम के योगदान का अत्यंत महत्व है और हम इसकी सराहना करते हैं। प्रधानमंत्री ने 50वें राज्य  स्थापना दिवस समारोह के दौरान सिक्किम की अपनी हालिया यात्रा को याद करते हुए कहा कि वे राज्य के लोगों के स्नेह और प्रेम से अत्यंत अभिभूत हुए।

श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

“राज्य स्थापना दिवस पर मेरे सभी बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं। भारत के विकास में सिक्किम के योगदान का अत्यंत महत्व है। राज्य के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं।

यह अवसर ऐसे समय में आया है जब सिक्किम अपना 50वां राज्य स्थापना दिवस मना रहा है। कुछ दिन पहले मुझे सिक्किम के लोगों के बीच समारोह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सिक्किम में मुझे जो स्नेह मिला, वह मुझे हमेशा याद रहेगा। केंद्र सरकार आने वाले समय में सिक्किम के विकास में निरंतर सहयोग देती रहेगी।”

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading