मार्च 8, 2026

आतंकवाद विरोधी दिवस पर दिलाई शपथ

पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की पुण्यतिथि को पूरे देश में आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के रास्ते से दूर रखना तथा साथ ही साथ आम लोगों की पीड़ाओं को सामने लाना और यह दिखाना है कि यह कैसे राष्ट्रहित के लिए हानिकारक है।

इस सम्बंध में आज सहायक आयुक्त सोलन संजय कुमार ने उपायुक्त कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी दिवस पर आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सदभाव तथा सूझबूझ कायम करने, मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading